रामपुर, जून 13 -- बिलासपुर। गांव मुल्लाखेड़ा में एक किसान के खेत से तीन विद्युत मोटरे चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। गांव निवासी नरेंद्र सिंह द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा कि गांव में स्थित उनके खेतों पर फसलों की सिंचाई के लिए विद्युत मोटरे लगी है। कहा कि रात्रि के प्रहार चोर खेत पर लगी विद्युत मोटरे चुराकर ले गए। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- निजी नलकूप से स्टार्टर, केबल समेत सामान चोरी, किसान ने दी तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...