रामपुर, अप्रैल 4 -- नगर के एक रिहायशी इलाके में दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक मासूम बच्चे के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई है और स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। बीते गुरुवार की देर रात यह घटना मोहल्ला सोमवार का बाजार लक्ष्मीनगर स्थित एक स्कूल के निकट घटित हुई। मुहल्ला निवासी सुधीर कुमार के पुत्र उज्जवल दस वर्षीय अपने घर के समीप मौजूद था। तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और बच्चे को साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। बच्चे के शोर मचाने और आस-पास के लोगों के एकत्रित होने के कारण आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालक से पूछताछ की और अपहर्ताओं को तलाश क...