बिलासपुर में बैठक को एनईआर कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल रवाना
गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित होने वाली नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को रवाना हुआ। इसमें महामंत्री एवं एनएफआईआर (नई दिल्ली) के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जोनल सेक्रेटरी एनएफआईआर रमेश मिश्रा और वर्किंग कमेटी मेंबर सतीश बघेल शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे से पूर्व महामंत्री विनोद कुमार राय ने संघ के केंद्रीय कार्यालय पर समस्त पदाधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इस बैठक में कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति, कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों और उनकी ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी, ईश्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.