बिलासपुर, मार्च 25 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में हजारों मुर्गियों की मौत के बाद संक्रमण फैलने के डर से प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसे लेकर रायगढ़ जिले में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रायगढ़ में पोल्ट्री फार्मों और मुर्गी दुकानों की कड़ी निगरानी की जा रही है क्योंकि यहां बिलासपुर से चूजों की आपूर्ति होती है। सभी संचालकों को सफाई रखने और मुर्गियों की असामान्य मौत पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है। फिलहाल रायगढ़ में स्थिति सामान्य है। एहतियातन जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।रायगढ़ में हाई अलर्ट आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले पांच दिनों में पांच हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत हुई है। जांच के लिए भेजे गए नमूनों में मंगलवार को बर...