रामपुर, मार्च 7 -- पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे को क्षेत्र की तमाम मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी नजर आईं। साथ ही उलेमाओं ने जुमे की फजीलत बयान कर रोजे के महत्व पर प्रकाश डाला। नगर के मोहल्ला भट्टी टोला स्थित हाजी जी वाली मस्जिद, खजूरों वाली मस्जिद, इमाम साहब वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, सैय्यदो वाली मस्जिद, अंसारियो वाली मस्जिद, अमलताश वाली मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद और शन्नू खां मस्जिद समेत आदि इबादतगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। गर्मी का पारा चढ़ने के बावजूद भी रोजेदारों का जोश कम नहीं हुआ। वहीं, मस्जिदों में खिताब करते हुए मौलाना अरशद अली और मौलाना अहमद नबी ने कहा कि रमजान का यह तीसरा जुमा अल्लाह की रहमतों और मगफिरत का पैगाम लेकर आया है। उन्होंने रोजेदारों को नसीहत दी कि वे इस महीने का पूरा हक अदा करें और ज्यादा से ज्यादा वक्त...