रामपुर, अप्रैल 26 -- बिलासपुर। क्षेत्र में आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं। इनमें दो स्थानों पर खेतों की नरई जलकर राख हो गई, जबकि एक सड़क मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली मिक्सर मशीन में आग लग गई। तीनों ही घटनाओं पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की पहली घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे गुजरैला फार्म पर हुई। यहां जोगेंद्र सिंह के खेत में लगभग पांच एकड़ में फैली नरई आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को अन्य खेतों में फैलने से रोकते हुए पूरी तरह बुझाया। दूसरी घटना शाम के समय फुलसुंघी गांव में सामने आई। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पा लिया था। ग्रामीणों के अनुसार, आग ज्यादा नहीं फैल पाई थी। इन दोनों ही घटनाओं में आग लगने का कारण अज्ञात ...