रामपुर, जून 14 -- बिलासपुर। नगर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी आकिल खां द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा कि करीब छह साल पहले उन्होंने अपनी बहन सायमा परवीन का निकाह नगर के मोहल्ला शीरी मियां निवासी राशिद अहमद के साथ किया था। जिसमें उन्होंने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, जिससे ससुराल वाले खुश नहीं थे। कहा कि बहन को कम दहेज के ताने देते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।बाद में ससुरालियों द्वारा दहेज तीन लाख रुपये की नकदी मांगने लगे। वहीं मायके वालों ने एक लाख रुपये दे दिए। लेकिन इसके बावजूद ससुरालियों ने फिर बचे दो लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर फोन पर दिया तीन तलाक आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह छह जून बहन के घर पहुंचा, तो बहनोई ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। प्रभारी...