रामपुर, मार्च 27 -- श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्र महोत्सव के दौरान दुर्गा माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में कन्याओं को जिमाकर उन्हें भोजन कराया। गुरुवार को श्रद्धालुओं ने घरों में महामाई के दरबार में पूजा-अर्चना की। मां दुर्गा को तिलक लगाकर तथा पुष्प माला पहनाकर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी जी का भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा पंचायती राज भवानी मंदिर में पुजारी सरोज मिश्रा तथा श्री माता पीतांबरा देवी मंदिर में पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद पाठक द्वारा दुर्गा चालीसा एवं सप्तशती का पाठ किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा मोहल्ला साहूकारा में श्री सनातन धर्म बड़ा मंदिर, माता महाकाली मंदिर, पंजाबी का...