नोएडा, अगस्त 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। बिलासपुर में बुधवार को अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कोलोनाइजर यहां अधिसूचित भूमि पर चारदीवारी खड़ी कर अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। जमीन कब्जामुक्त कराई। भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 48 करोड़ आंकी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि बिलासपुर में कॉलोनाइजरों ने करीब 24 हजार वर्गमीटर जमीन अतिक्रमण किया हुआ था। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी। कोलोनाइजरों को कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन निर्माण नहीं रुका। यह प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र हैं, जहां बिना अनुमति किसी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं है। खसरा संख्या 1554 की जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। बुधवार को वर्क सर्किल 8 की टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी...