रामपुर, जून 4 -- मुंबई से नैनीताल के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता संजय मिश्रा मंगलवार की शाम बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पुराने मित्रों और प्रशंसकों के साथ खुशनुमा पल साझा किए। नगर के मोहल्ला भट्टी टोला में अपने एक मित्र के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान संजय मिश्रा ने बताया कि बिलासपुर से उनका रिश्ता बेहद पुराना और गहरा है। वह पिछले 25 वर्षों से लगातार यहां आते रहे हैं। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि मैं यहां तब से आ रहा हूं जब बिलासपुर में इतना विकास नहीं हुआ था। यह भी पढ़ें- शेरवुड कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां इसके अलावा अभिनेता संजय मिश्रा का काफिला हाईवे स्थित एक रिसॉर्ट के सामने आम के बाग के पास रुका। जैसे ही स्थानीय लोगों और ...