रामपुर, फरवरी 23 -- बिलासपुर। उत्तराखंड में एक फार्म हाउस पर तैनात मेनेजर के बंद मकान से हुई नगदी सहित करीब आठ लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन भी दर्ज नही किया। इससे परिवार में रोष व्याप्त है। ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के मनिहारखेड़ा गांव निवासी वीरपाल उत्तराखंड राज्य के रूद्रपुर में बागवाला फार्म हाउस पर पिछले 32 सालों से मेनेजर के पद पर कार्यरत हैं।गृहस्वामी के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे वह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए मिलक गया था।शनिवार सवेरे आठ बजे जब वह वापिस घर लौटा तो,उसने देखा मकान की छत पर बनी ममटी का ताला टूटा और कमरे के अंदर रखी अलमारी को क्षतिग्रस्त देख उसके परिवार के होश उड़ गए थें।चोरी की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था और मौकें पर अन्य पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई थी।उधर सूचना पाकर पुलिस...