रामपुर, मई 12 -- बॉलीवुड हास्य अभिनेता संजय मिश्रा ने देश की अर्थव्यवस्था पर कहा कि हाय मंहगाई यह कहावत हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। वहीं उन्होंने मनोज कुमार ने गाना भी बनाया था यह चलता रहेगा। सोमवार को उत्तराखंड के नैनीताल के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बेटी पल मिश्रा के साथ लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने अभिनेता नगर के मौहल्ला भट्टी टोला के सैय्यदों वाले घेर स्थित अभिनेता सैयद आदिल मियां के आवास पर पहुंचें थें। उन्होंने कहा कि वे बिलासपुर आज से नहीं बल्कि उस ज़माने से यहां आ रहे हैं। जब डेवलपमेंट वाला बिलासपुर नहीं था। वर्तमान में तो, विकास कार्य बहुत हुए हैं। पक्की सड़कें पार्क और बेहतर सफाई व्यवस्था यह ग्रीन सिटी की तस्वीर बयां कर रही। उनका आदिल मियां के घर अक्सर आना जाना लगा रहता है। उनके परिवार से संबंध बहुत पुराने है...