रामपुर, मार्च 19 -- क्षेत्र के एक व्यक्ति की हरिद्वार उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय बलदेव सिंह ड्राइविंग करते थे। कहा कि मंगलवार की रात हरिद्वार उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे में बलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजन उपचार के लिए देहरादून स्थित अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि देहरादून में परिजन बिना पोस्टमार्टम कारण शव को अपने आवास पर ले आए। प्रभारी निरीक्षक में बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...