पाकुड़, मार्च 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बिलासपुर से असकंधा तक करोड़ों रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण को लेकर उठी शिकायतों के बीच बुधवार को प्रशासन हरकत में दिखा। यह सड़क साक्षी इंटरप्राइजेज के द्वारा बनवाई जा रही है। सड़क निर्माण में दरार पड़ने और निम्न गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल की शिकायत के बाद कार्यपालक अभियंता एतवारी मंडल ने स्वयं योजना स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया तथा निर्माण में उपयोग हो रहे सामग्री और तकनीकी प्रक्रिया की जांच की। इस दौरान प्रथम दृष्टया किसी प्रकार की गंभीर अनियमितता नहीं पाई गई, लेकिन अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। कार्यपालक अभियंता एतवारी मंडल ने ...