मुरादाबाद, मार्च 7 -- संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 57 शिकायतें पहुंची। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार को लगे तहसील समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की 27, आपूर्ति विभाग की 15 तथा पुलिस विभाग की पांच शिकायतें पहुंची। इसके साथ ही विकास विभाग की 10 शिकायतें पहुंची। सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया, इसके अलावा दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसील समाधान दिवस में एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार अंकित गिरी, नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव आदि सहित अनेकों विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...