मुरादाबाद, मार्च 17 -- बिलारी। नगर में जल भराव की समस्या के लिए 2 साल से चल रहे प्रयास में आखिरकार सफलता मिली है। शासन की ओर से एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंजूरी मिली है। जिसके चलते जल निकासी और नगर में जल भराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस योजना के लिए कुल 11 करोड़ की सौगात नगर को मिली है। जिसकी पहली किस्त नगर पालिका को मिल गई है, जल्द ही इसका टेंडर होगा। बिलारी नगर में बरसों से जल भराव की समस्या बरसात में देखने को मिलती थी,अधिकांश इलाके पूरी तरीके से बरसात के पानी में डूब जाया करते थे। जिसके चलते नई सड़क, पुराना डाकखाना रोड, मोहल्ला बाजार, होली चौक सहित अनेकों स्थानों में भारी जल भराव देखने को मिलता था। वाहन चालक और राहगीर बुरी तरीके से परेशान हुआ करते थे। जिसके चलते पालिका अध्यक्ष ने प्रयास किया 11 करोड़ की सौगात बिलारी को इस ...