मुरादाबाद, मार्च 3 -- नगर मेला कमेटी के तत्वावधान में जुलूस समिति के अध्यक्ष कौशल ठाकुर के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम अबीर गुलाल का जुलूस डीजे और बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाला गया। शाम ढोल डीजे आदि लेकर श्रद्धालु नगर के ऐतिहासिक झंडा चौक पर एकत्र हुए, वहां से रंग- बिरंगा गुलाल उड़ाते हुए होली गीतों पर नृत्य करते सभी लोग आगे बढ़े। रैली चौक पर धूमधड़ाका करते हुए नेहरू चौक, पुरानी ओबीसी रोड से नई सड़क पर गुलाल उड़ाते गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचे वहां से बस स्टैंड कोतवाली के सामने से महाराणा प्रताप चौक, पौड़ाखेड़ा मंदिर,पुरानी तहसील, पैंठ बाजार, जूनियर हाई स्कूल से मुड़कर प्रथमा बैंक रोड सर्राफा बाजार नेहरू मूर्ति रैली चौक झंडा चौक से शकील हलवाई के आगे से मुड़कर डॉक्टर मदन बंसल एवं शिव मंदिर के आगे होता हुआ एवज पहलवान के बराबर से मुड़कर...