रामपुर, जनवरी 6 -- शाहबाद के मोहल्ला सादात निवासी भूरा ने बताया कि वह रविवार शाम अपने साथियों के साथ संभल में एक बारात में शामिल होने के लिए निकले थे। मुरादाबाद के बिलारी सिरसी रोड स्थित सोनकपुर थाना क्षेत्र में सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में भूरा, शानू, रिजवान, अजीम और इब्राहिम घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...