मुरादाबाद, जून 25 -- गोमाता की रक्षा एवं गौमाता को राष्ट्रमाता के संकल्प को लेकर 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा गुरुवार को नगर के मुड़िया राजा रोड स्थित क्लपसन इन बैंकेट हॉल पहुंची । जहां भक्तों ने जगतगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज का पुष्पवर्षा और ढोल नगाढ़ों के साथ भव्य स्वागत किया। गुरुवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि अंग्रेजों के काल से अब तक गाय को सरकारें पशु मानती रही है। वर्तमान सरकार से जब देश के मुसलमानों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग आरएसएस की पूर्व में की गई मांग पर दोहराई तो वर्तमान प्रदेश सरकार गाय से रिश्ते निकालने लगी और कहने लगी गाय तो हमारी माता है। यह भी पढ़ें- गौ माता सनातन परंपरा का मुख्य आधार : शंकराचार्य परन्तु जब हमने उनसे कहा कि गा...