मुरादाबाद, जून 29 -- कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमनगर सहसपुर में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता सलमा पुत्री महबूब ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 26 दिसंबर 2021 को थाना बहजोई के गांव मिर्जापुर निवासी नाजिर हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन के साथ हुआ था। पिता ने निकाह में दान-दहेज में नगदी और सोने-चांदी के आभूषण दिए थे। शादी के बाद से ही उसके पति नाजिर हुसैन और अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। कई बार उसके पिता ने कर्ज लेकर नगद रुपये भी दिए परंतु ससुराल पक्ष का लगातार और पैसे को लेकर दबाव बनते रहे। मांग पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट की। 27 जून की पति नाजिर, सास हमसरी, जेठ नासिर, राशिद, जाकिर, जिठान...