बिलारी में दवा लेने आई युवती को युवक ने किया अगवा
मुरादाबाद, जून 8 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दवा लेने के लिए बिलारी आई युवती को युवक ने अगवा कर लिया। इस मामले को लेकर तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। सिहाली लद्दा गांव के बबलू पुत्र फकीरचंद ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 25 साल की बहन बीती 6 जून को सवेरे 11 बजे बिलारी सरकारी अस्पताल में दवा लेने आई थी। अस्पताल से आगे मंदिर के पास जिला संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव गुरसरी के रहने वाला योगेश पुत्र जयपाल उसे बहला फुसला कर ले गया। इस मामले में तहरीर पर पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.