मुरादाबाद, मार्च 5 -- नगर मेला कमेटी के तत्वावधान में होली का जुलूस बुधवार को रंग की परंपरागत मुख्य चौपाई ढोल नगाड़े और डीजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। हुरियारे होली के विशेष परिधान पहनकर, कैप मुखोटे और चश्मा लगाकर नगर के ऐतिहासिक झंडा चौक परिसर में एकत्र हुए। वहां से नगर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन ने जयकारों के साथ जुलूस का शुभारंभ कराया। यहां से रैली चौक पहुंचे, वहां पिचकारी पंप आदि से रंगों की बौछार की गई। मेन बाजार होकर नेहरू चौक, सर्राफा बाजार होकर गांधी आश्रम के सामने, नई सड़क, गांधी मूर्ति चौराहा, बस स्टैंड के सामने से वर्धमान मार्केट पहुंचने पर समीर जैन ने रंग की व्यवस्था की हुई थी, वहां रंग खेला गया इसके उपरांत व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष याद कुमार डुडेजा के यहां भी रंग खेलने का केंद्र था। वहां रंग खेलने के बाद महाराणा ...