मुरादाबाद, मई 31 -- सोनकपुर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर जनाजे से लौट रहे लोगों से भरी डीसीएम आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से उसमें घुस गई। टक्कर लगने से डीसीएम में सवार 30 लोग घायल हो गए,जिसमें से चार गंभीर लोगों को मुरादाबाद रेफर किया गया है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । सभी घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तहसील क्षेत्र के गांव सोनकपुर में रविवार के दोपहर 12:30 बजे ग्वालखेड़ा गांव के रहने वाले एक ही परिवार के लोग संभल जिले के गुमसानी में एक जनाजे में शामिल होकर डीसीएम से वापस अपने घर को लौट रहे थे। करीब 12:30 बजे जब डीसीएम सोनकपुर के पास पहुंची तो सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसकी...