मुरादाबाद, जून 24 -- गांव चांदपुर गणेश में 21 जून की रात चोरों ने घर से लाखों का सामान पार कर दिया था। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर गणेश निवासी निकेश पुत्र सरजीत सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 21 जून की रात वह अपने घर में मम्मी और भाभी के साथ सो रहा था। जब वह सुबह पांच बजे उठा तो देखा कि कमरे के अंदर रखी अलमारी और संदूक का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। इसके बाद उसने अन्य परिजनों को उठाया। बताया कि चोरों ने डेढ़ लाख की नकदी, दो सोने की चेन, एक हार, दो जोड़ी पायल, झाले और एक जोड़ी कुंडल चुराकर ले गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नकदी-गहने किए पार पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दीवार काटकर घर से जेवर और...