मुरादाबाद, मई 12 -- एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह ने कोतवाली पहुंचकर स्व-गणना अभियान की जानकारी जुटाई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह सहित कोतवाली के समस्त स्टाफ ने स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेते हुए स्वयं अपनी गणना की। अधिकारियों ने आमजन से भी स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक निर्धारित पोर्टल पर जाकर आसानी से स्व-गणना कर सकते हैं तथा जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग दें। यह भी पढ़ें- छात्रों को दी गई स्वगणना की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...