मुरादाबाद, नवम्बर 22 -- कोतवाली में लगे थाना समाधान दिवस में कुछ तेरह शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकतर भूमि संबंधी विवाद की थीं। दो बजे के बाद पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें निस्तारण के लिए रवाना की गईं। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, स्थलीय और समयबद्ध होना चाहिए ताकि शिकायतकर्ता को फिर से शिकायत ना देनी पड़े। हरौरा गांव की काजल में शिकायत दी गुलड़िया में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काटने में अवरोध पैदा कर रहे हैं रहे हैं पुलिस सहायता दी जाए। महिपाल बीरमपुर, साबिर हुसैन थांवला, राजीव, रमेश कुमार ने भूमि संबंधी शिकायत दर्ज कराई। तुरखेड़ा के नत्थू ने सियाराम आदि पर सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत दी। दिवस में और राजस्व निरीक्षक और लेखपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...