मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बीरमपुर के एक युवक की पंजाब में नहर में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था। करीब 12 घंटे के बाद शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला। परिवार के लोग शव को लाने के लिए पंजाब रवाना हो गए। बिलारी के गांव वीरमपुर निवासी अरबाज मलिक पुत्र स्वर्गीय अकबर हुसैन बीएससी नर्सिंग का कोर्स करने पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ की आरआईएमटी यूनिवर्सिटी गया था। वह अंतिम वर्ष का छात्र था। अपने दोस्तों के साथ वहां से गुजरने वाली नहर में नहाने के लिए गया था लेकिन वह नहर में ही डूब गया। गोताखोर टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को झाड़ियों में पाया। मृतक के चार भाई तथा चार बहन है। वह परिवार में सबसे छोटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...