मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- बिलारी और कांठ के ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी का स्थानांतरण हुआ है। बिलारी तहसील की ग्राम न्यायालय में तैनात अशोक कुमार सिंह 14 का स्थानांतरण लालगंज अजहरा प्रतापगढ़ में ओसी के पद पर हुआ है। उनके स्थान पर बिलारी में चकिया चंदौली से सिविल जज जूनियर डिवीजन कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह को बिलारी की ग्राम न्यायालय का चार्ज मिला है। इसके अलावा कांठ ग्राम न्यायालय में तैनात न्यायाधिकारी कुवंर सूर्य सेन सिंह को कांठ से देवरिया स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर प्रतापगढ़ से सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती नवज्योति को कांठ में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी का चार्ज मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.