पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। शादी में प्रतिबंध के बाद भी हर्ष फायरिंग रुक नहीं रही। बिलसंडा में बीती रात शाहजहांपुर से आई बारात में दूल्हे के चाचा के पैर फायरिंग के दौरान गोली लग गई। जिससे बारात में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने सीसीटीवी चेक कर डीबीआर कब्जे में ली है। दुल्हन पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। घायल युवक को शाहजहांपुर से बरेली रेफर किया गया है। बिलसंडा से सटे गांव घनश्यामपुर निवासी राजीव राठौर की बेटी खुशी की शादी शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के सरेली गांव निवासी प्रांशु से तय हुई। यह भी पढ़ें- पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद में बराती-घराती भिड़े प्रांशु अपने चाचा रंजीत के साथ कामकाज में हाथ बंटाते हैं। बुधवार रात को बारात खुटार से बिलसंडा के बमरोली तिराहे पर स्थित एक मैरिज लॉन में प...