पीलीभीत, सितम्बर 12 -- पीलीभीत। बिलसंडा में मजदूरी के रुपये मांगने पर बिलसंडा में युवक और उसके बेटों ने ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम दे डाला। अधेड़ दुकानदार को डीजल डालकर आग लगा दी। बुरी तरह जले हुए अधेड़ की हालत बेहद नाजुक है। सीएचसी उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालत नाजुक होने पर परिजन बरेली ले गए हैं। थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता रामदास की हाईवे किनारे रोड पर ही दुकान है। शुक्रवार रात को पिता दुकान बंद करने के बाद घर जा रहे थे। इसी बीच गांव के ही राजेश व उनके दोनों बेटे ने पिता को रोक लिया। उनसे गाली गलौज की। पिता ने विरोध किया तो तीनों ने उन्हें पकड़ा और डीजल डालकर आग लगा दी। जिसमें वो बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन रामदास को बिलसंडा सीएचसी लेकर गए। बुरी तरह जले ...