पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। बिलसंडा से दियोरिया के चैती मेले को जा रहे ई रिक्शा और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही छह लोगों से अधिक ई रिक्शा सवार घायल हो गए है। घायलों के बीसलपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के बबूरा गांव से एक परिवार दियोरिया के चैती मेले में प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। दियोरिया और बिलसंडा के बीच मानपुर के पास पूरनपुर से आ रही कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा सवार चौदह वर्षीय राहुल पुत्र श्रीपाल और साठ वर्षीय शोभा पुत्री राममूर्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में मुनेंद्र पुत्र मुनीष, अन्नपूर्णा पत्नी श्रीपाल, सुधा पुत्री श्रीपाल, राजेश्वरी पत्नी राजू, अनामिका पुत्री जगदीश, काजल पुत्री राम दुलारे घायल हो गए। सभी को सामुदायिक केंद्र बीसलपुर लाक...