बरेली, जनवरी 1 -- बिलवा गांव में सरकारी जमीन की नापजोख कराने पहुंची राजस्व और पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीम को दबंगों ने घेरकर खदेड़ दिया। सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की नौबत बनने के बाद टीम को लौटना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम प्रमोद कुमार ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले भूमि प्रबंध समिति ने 6020 वर्ग फुट सरकारी भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव पास किया था। इसी भूमि पर पंचायती राज विभाग द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बारात घर का निर्माण प्रस्तावित है। बुधवार को राजस्व विभाग की लेखपाल उर्वशी, पंचायती राज विभाग के सचिव रवि प्रभाकर, कंसल्टेंट इंजीनियर अतर सिंह सहित संजय और रोहित नापजोख के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ दबंग वहां पहुंच गए और टीम को घेरकर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.