बरेली, फरवरी 3 -- बरेली। सदर तहसील के बिलवा गांव में बरात घर के निर्माण के लिए 3400 वर्ग मीटर जमीन मिल गई है। पूर्व में चयनित जमीन पर कब्जा था। कब्जा हटाने के बाद भी निर्माण के योग्य जमीन नहीं मिल पा रही थी।शासन स्तर से निर्माण कार्य में देरी को लेकर पूछताछ शुरू हुई तो स्थानीय स्तर पर तेजी दिखाई गई। मंगलवार को डीपीआरओ कमल किशोर गांव पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की तरफ से प्रस्तावित नई जमीन का मुआयना किया। यह जमीन सही पाई गई। अब अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द ही यहां बरात घर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 14वें वित्त आयोग की परफॉर्मेंस ग्रांट से बरात घर बनाने को 3.40 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। 50 फ़ीसदी पैसा जारी हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.