आजमगढ़, जुलाई 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज ब्लॉक के फरेंदा और सठियांव ग्राम पंचायत में स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो गया है। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से दोनों जगहों पर जमीन उपलब्ध करा दी गई है। कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएस स्टेडियम का निर्माण कराएगी। 'खेलो इंडिया' योजना के तहत केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम के निर्माण के लिए अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से जिला युवा कल्याण विभाग को पत्र भेजकर कार्ययोजना मांगी थी। जिला युवा कल्याण विभाग ने बिलरियागंज विकास खंड क्षेत्र के फरेंदा गांव के साथ सठियांव विकास खंड की ग्राम पंचायत सठियांव में भूमि उपलब्ध करा दी है। कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएस के अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके विभाग की ओर से फरेंदा ग्राम पंच...