बरेली, मार्च 11 -- फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास आज बुधवार को क्रॉसिंग-344 सी मेंटिनेंस कार्य के चलते बंद रहेगी। यहां पर वीपीआर-59 का कार्य किया जाएगा। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक काम होगा। यातायात पूर्णतरह से बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग नवड़िया गांव क्रासिंग- 345 सी और बहगुल नदी पुल के नीचे से होगा। शाम 6 बजे के बाद फाटक खुलेगा। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, जिला प्रशसन और पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। जिससे लोगों का आवागमन न हो। बिलपुर क्रासिंग खेड़ा बझेड़ा मार्ग 344 सी पर मरम्मत कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जा सके। यहां ट्रैक, स्लीपर आदि बदलने का काम होगा। इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को क्रॉसिंग-345 सी नवड़िया गांव वैकल्पिक मार्ग होगा। या फिर बहगुल नदी पुल के नीचे से निकल सकेंगे। बिलपुर क्रासिंग पर सुबह से ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.