बिलग्राम में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव
हरदोई, जून 29 -- बिलग्राम। बिलग्राम-कानपुर मार्ग स्थित कपूर पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। यह भी पढ़ें- सलारपुर में पिलर के पास मिला शव पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.