हरदोई, फरवरी 20 -- बिलग्राम। कोतवाली पुलिस ने मोटर बाइटिंग की दुकान से तांबे के तार को चुराने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मोहल्ला मलकंठ निवासी मेराज ने 17 फरवरी को रिपोर्ट लिखाई थी। जांच के बाद मोहल्ला नटपुरवा निवासी साहेबलाल व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से आठ किलो 790 ग्राम तांबे का तार व 18 हजार रुपये बरामद किये गये। उप निरीक्षक अजय, अक्षय मलिक, दीप पांडेय और सिपाही रिजवान व मोनू चौधरी की टीम ने चोरों को दबोचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.