हरदोई, अप्रैल 15 -- हरदोई, संवाददाता। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में गेहूं की बखारी में जहरीली गैस बनने से दो लोगों की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक गांव जलालपुर के प्रधान पंकज के घर में गेहूं भंडारण के लिए बखारी जमीन के अंदर खोदकर बनाई गई थी। उसी की सफाई करने के लिए प्रधान के पिता सुरेंद्र गांव के ही कैलाश को साथ लेकर सफाई करने के लिए काम शुरू करा रहे थे। बताया गया कि पहले कैलाश सीढ़ी लगाकर बखारी के अंदर घुसे और बेहोश हो गए। उसे बेहोश देखकर सुरेंद्र भी अंदर उतर गए। वह भी उसी के अंदर बेहोश हो गए।यह देखकर मौके पर मौजूद सुरेंद्र के पुत्र अनुज जब उन दोनों लोगों को निकालने के लिए अंदर घुसे तो उनका भी दम घुटने लगा। वह तत्काल बाहर निकल आए। शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। यह सूचना तत्काल 112 नंबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोत...