हरदोई, अप्रैल 14 -- बिलग्राम। बिलग्राम चौराहे पर सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ट्रक नियंत्रित होकर आसपास की बनी दुकानों में घुस गया। इसमें कई दुकानें तहस नहस हो गईं। हादसे में दो पान गुमटियां और एक मेडिकल स्टोर का टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि पान गुमटियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। शिवांगी मेडिकल स्टोर का टिन शेड भी टूटकर गिर गया। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...