हरदोई, अप्रैल 12 -- हरदोई, संवाददाता। बिलग्राम कोतवाली परिसर में रविवार को पूर्व सैनिकों एवं पुलिस प्रशासन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने की, जिसमें क्षेत्र के कई पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पेंशन में आ रही दिक्कतें, पहचान पत्र, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए समाधान की मांग की।ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की सेवा कर चुके हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपेक्षा जताई कि पूर्व सैनिकों को हर संभव सहयोग दिया जाए।इस दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता स...