चित्रकूट, मार्च 26 -- मानिकपुर, संवाददाता। बेंगलुरु से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन को मारकुंडी रेलवे स्टेशन में रोके जाने से खफा मुसाफिरों ने करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा काटा। ट्रेन बेंगलुरु से रवाना होने के बाद यहां तक पहुंचने में करीब 13 घंटे लेट हो चुकी थी। आक्रोशित मुसाफिर ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर आ गए और चालक से लगातार बिलंब होने को लेकर नाराजगी जाहिर की। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने किसी तरह मुसाफिरों को समझाया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होने पर मुसाफिरों का गुस्सा शांत हुआ। मुंबई हावडा रेल मार्ग में बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन बुधवार को सुबह करीब 10:18 बजे पहुंची थी। बताते हैं कि आगे सिग्नल न मिलने की वजह से ट्रेन को स्टेशन में ही रोकना पड़ा। यह ट्रेन बेंगलुरु से दानापुर के लिए बीते 23 मार्च को सुबह 7.24 बजे मुसाफिर...