दरभंगा, मई 9 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। करीब 45 मिनट तक लगातार हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह ठहर गया। शाम 7:15 बजे के आसपास आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मुख्य सड़क सहित सुपौल बाजार के पुराना थाना चौक तक घुटनेभर पानी जमा हो गया। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। तेज हवा से कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं।बिजली यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति हुई ठप के तारों में स्पार्किंग होने से पूरे प्रखंड की आपूर्ति ठप हो गई। लोग घरों में कैद हो गए। बाजार में खरीदारी कर रहे लोग जहां-तहां फंस गए। इधर, बारिश से धान की फसल के लिए बिचड़ा लगाने...