दरभंगा, जुलाई 26 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। नीट पेपर लीक व दिल्ली के जंतर-मंतर व पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में शनिवार को बिरौल में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। दिन के करीब 11 बजे भगत चौक से प्रतिवाद मार्च शुरू हुई। मार्च में शामिल लोग नारे लगाते हुए कोठी पुल चौक पहुंचे। मार्च का नेतृत्व सुपौल बाजार बस स्टैंड निवासी व मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अबू हमजा एवं कुनौनी गांव के बरकत अली कर रहे थे। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा के पेपर लीक व लाठीचार्ज के खिलाफ जुलूस निकाल हजारों छात्रों ने किया प्रदर्शन इसमें बलिया एवं अकबरपुर बैंक के दर्जनों युवक शामिल थे। कोठी प...