दरभंगा, फरवरी 18 -- बिरौल। अनुमंडल के सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में हुई। सभी नौ केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल आवंटित 6,505 में 6,420 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आदर्श केंद्र प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय सुपौल बाजार में प्रथम पाली में 519 में 513 व दूसरी पाली में 506 में 501 उपस्थित रहे। जेके कॉलेज केंद्र पर प्रथम पाली में 668 में 652 व दूसरी पाली में 640 में 634 परीक्षार्थी उपस्थित थे। श्रीकृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल केंद्र पर प्रथम पाली में 336 में 332 व दूसरी पाली में 339 में 336 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। संटोवा इंटरनेशनल में प्रथम पाली में 351 में 349 व दूसरी पाली में 355 में से 350 उपस्थित रहे। प्लस टू जनता उच्च विद्यालय शिवनगर ...