दरभंगा, नवम्बर 22 -- बिरौल। थाना क्षेत्र की बिरौल पंचायत स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के पास शुक्रवार की देर शाम गोसाई पोखर में एक युवक की उपलाती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को तालाब से बाहर निकालकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान सुपौल बाजार खेबा टोल निवासी रामदेव सहनी के 35 वर्षीय दिव्यांग पुत्र सिकंदर सहनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सिकंदर रोज की तरह शाम को घर से निकला था, लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बावजूद घर वापस नहीं आया। पोखर में लाश मिलने की जानकारी मिलने पर जब वहां पहुंचे तो सिकंदर की ट्राईसाइकिल तालाब के किनारे पायी गयी और उसकी लाश तालाब में उपलाती हुई मिली। इस घटना को लेकर परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक के भाई शंभू...