दरभंगा, मार्च 25 -- बिरौल। स्थानीय व्यवहार न्यायालय स्थित बार एसोसिएशन भवन में मंगलवार को स्थानांतरित न्यायाधीशों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा व सचिव राज कपूर पांडे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेश महतो, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी प्रियांशु राज, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पप्पू पंडित एवं मुंसिफ राजू साह को विदाई दी। चारों न्यायाधीशों ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान संघ का न्यायिक कार्यों में जो सहयोग मिला, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।मौके पर एडीजे शिव कुमार सहित अधिवक्ता अश्वनी कुमार, सदस्य संतोष कुमार सिंह, देवेंद्र चौधरी, श्रवण कुमार चौधरी, श्रवण झा, शिवेश झा, हीरा मुखिया और सुमन कुमार साहू थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...