बिरौल : लूट की शिकायत करने पर की फायरिंग
दरभंगा, जून 1 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सुपौल बाजार के जिरात में शनिवार की रात शादी की हल्दी रस्म के दौरान रुपये लूटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले की पहचान होने पर अगले दिन जब पीड़ित उनके परिजन से शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। संजोग से गोली किसी को लगी नहीं। घटना को लेकर पीड़ित मो. अब्दुल हयात के आवेदन पर थाने में गांव के मो. वसीम राईन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अब्दुल हयात ने पुलिस को बताया कि 30 मई को घर में हल्दी रस्म चल रही थी। जीजा ने शादी खर्च के लिए एक लाख 50 हजार रुपये नकद दिए थे। रुपये लेकर वह रात में घर लौट रहा था। घर के पास गली में पीछे से आए वसीम राईन ने झपट्टा मारकर रुपये छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए तो आरोपी रुपये फेंककर अंधेरे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.