दरभंगा, जून 24 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। मोहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों एवं ताजिया कमिटी के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सख्त लहजे में कहा कि मोहर्रम जुलूस में किसी तरह का हथियार प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धारदार हथियार लेकर प्रदर्शन करने वाली कमेटी पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की गतिविधि को देखते हुए इस वर्ष अकबरपुर बेंक मोहर्रम कमेटी का सर्वसम्मति से लाइसेंस कैंसल कर दिया गया है। थाना क्षेत्र में कुल 34 जगहों पर मोहर्रम का जुलूस निकाला जाता है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, पेज 5 लीड अब तक सिर्फ एक दर्जन कमेटियों ने ही लाइसेंस के लिए आवेद...