दरभंगा, जुलाई 4 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बगैर किसी भी समाज, राज्य या देश का विकास संभव नहीं है। शिक्षा ही समाज को जोड़ने की सबसे मजबूत कड़ी है और समाज के दुख-दर्द से जुड़ने के लिए शिक्षित होना पहला कदम माना जाता है। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को देवकुली स्थित द्रव्येशर नाथ कॉलेज परिसर में विधायक ऐच्छिक कोष से नवनिर्मित पं. हरिनाथ मिश्र सभागार का लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बेनीपुर के पूर्व विधायक स्व. पं. हरिनाथ मिश्र तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. विनोदानंद झा को नमन करते हुए कहा कि यह बेनीपुर की धरती महान है। यहां से देश एवं राज्य की बड़ी-बड़ी विभूतियों ने प्रतिनिधित्व किया है।

शिक्षा और संस्कृति का महत्व उन्होंने मिथिल...