दरभंगा, जून 19 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के रूपनगर गांव में अवैध शराब बरामदगी के मामले में पुलिस ने गुरुवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव के ही ओम नाथ यादव है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि दिनांक 05 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर छापेमारी हुई थी। जिसमें पुलिस ने उनके घर से 2.250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया था। उस समय आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।थानाध्यक्ष के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- 54.550 लीटर विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त ...